---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम जिले में पचमढ़ी सबसे सबसे अधिक, बाबई में सबसे कम वर्षा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम जिले में अब तक की औसत वर्षा 1399.1 मिमी दर्ज की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी है। जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर हुई प्रगामी योग (सीजन की शुरुआत से अब तक हुई कुल वर्षा) के आधार पर यह जानकारी संकलित की गई है।

वर्षामापी केंद्रों का प्रगामी योग

  • पचमढ़ी : 1963.0 मि.मी. के साथ जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज
  • बनखेड़ी : 1591.2 मि.मी.।
  • नर्मदापुरम : 1549.2 मि.मी.।
  • पिपरिया : 1495.6 मि.मी.।
  • सोहागपुर : 1469.0 मि.मी.।
  • इटारसी : 1383.2 मि.मी.।
  • सिवनीमालवा : 1167.0 मि.मी.।
  • डोलरिया : 1101.1 मिमी
  • माखननगर : 873.0 मिमी के साथ सबसे कम वर्षा दर्ज

24 घंटों की वर्षा

पिछले 24 घंटों (कल सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक) में कुल 32.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक वर्षा इटारसी में 17.2 मि.मी. और डोलरिया में 13.4 मि.मी. दर्ज की गई है। नर्मदापुरम, सिवनीमालवा, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी और पचमढ़ी में इस दौरान नगण्य (0.0 या 0.6 से 1.4 मि.मी. तक) वर्षा हुई है।

जलाशय और नदी जलस्तर

  • सेठानी घाट (नर्मदा जी) : वर्तमान जलस्तर 938.30 फीट है, जो खतरे के जल स्तर 967.00 फीट से काफी नीचे है।
  • अलार्म स्तर 964.00 फीट है।
  • तवा जलाशय : वर्तमान जलस्तर 1166.30 फीट है, जो अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट से थोड़ा ऊपर है।
  • बरगी जलाशय : वर्तमान जलस्तर 422.95 मीटर है, जो अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर से अधिक है।
  • बारना जलाशय : वर्तमान जलस्तर 348.38 मीटर है, जो अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर से कम है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.