---Advertisement---

डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा, टीआई ने महिलाओं को सिखाए साइबर सेफ्टी के गुर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज के दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नर्मदांचल व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र अवाम नगर में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने महिलाओं को तकनीकी चुनौतियों और उनसे बचने के सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

तकनीक का उपयोग करें, सावधानी के साथ

शिविर को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं सुरक्षा की चुनौतियां भी पैदा हो गई हैं। उन्होंने महिलाओं को वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में सचेत किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखें, जागरूकता ही साइबर अपराधियों से बचने का एकमात्र और सबसे सशक्त माध्यम है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी का सम्मान

संस्था संचालक अजय मंजारिया ने श्री बुंदेला को जिले में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हाल ही में मिले सम्मान पर बधाई दी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। संस्था संचालिका अमीना गोलंदाज ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था सहयोगी शेख राशिद, शेख अमजद, नाजनीन बी, इशरत बी, फरहत, रंजना मेहरा, राजकुमार सोनिया, शहनाज चंदेल सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!