---Advertisement---

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की श्रंखला में पंच प्रण प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College, Itarsi) में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राकेश मेहता (Dr. Rakesh Mehta) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रम की श्रंखला में पंच प्रण प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। इस शपथ में महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के परिपालन में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जुड़ करआप मातृभूमि के प्रति अपने फर्ज को आधा कर सकेंगे। देशवासियों को मनसा, वाचा, कर्मणा से देश को विकसित करने की सोच अपने अंतर हृदय में होनी चाहिए।

विद्यार्थी अपने आचार विचार में औपनिवेशिक मानसिकता को आत्मसात ना करें, देश की अनमोल विरासत पर गर्व करें, ऐसी सोच को विकसित करें आदि विचार रखें। यह कार्यक्रम राष्ट्र सेवा योजना के अंतर्गत किया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार अहिरवार, श्रीमती मीरा यादव सहित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. रश्मि तिवारी, सुशीला वरवड़े, डॉ.मनीष कुमार चौरे, डॉ.आशुतोष मालवीय, डॉ. बस्सा सत्यनारायण, डॉ असुंता कुजूर, डॉ दिनेश कुमार, डॉ दुर्गेश लास्गारिया, वरुण दुबे, भारती चौधरी आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.