इटारसी। नर्मदापुरम जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कल 30 जुलाई को सभी शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, केन्द्रीय बोर्ड के संबद्ध प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सैकंड्री स्कूलों में अवकाश रहेगा।
आज यहां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी एक पत्र में बताया है कि 30 जुलाई को केवल विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है, यदि किसी बोर्ड से कोई परीक्षा पूर्व से निर्धारित है तो वह यथावत संचालित होंगी। इस अवधि में शिक्षक नामांकन, छात्रवृत्ति एवं अन्य विभागीय जानकारी को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेट करेंगे।











