---Advertisement---

जलसंकट को देखते हुए बिना अनुमति के निजी नलकूप खनन पर लगी रोक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर पालिका परिषद ने शहर में ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट से निबटने के प्रयासों के अंतर्गत नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। नगर पालिका के जलकार्य विभाग की ओर से बताया गया है कि नगर में ग्रीष्मकाल में जलसंकट धीरे-धीरे गहरा रहा है।

शहर के कई हिस्सों में जलसंकट की स्थिति बन गई है, ऐसे में नगर पालिका ने निजी तौर पर नलकूप खनन पर रोक लगायी गयी है। प्राय: देखने में आ रहा है कि नागरिकों द्वारा निज निवास पर नलकूप खनन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे आगामी दिवसों में जलसंकट बढऩे की और अधिक संभावना है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, इटारसी ने निर्देशित किया है कि सक्षम अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही खनन कार्य करें। शहरीय क्षेत्र में नगरपालिका से अनिवार्य रुप से अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। आदेश का कड़ाई से पालन हो।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!