बनखेड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendra) गोविंद नगर में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं आवासीय भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सुरेश सोनी सहसरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौमाता का पूजन कर प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर ने गत 3 वर्ष में किसान हित में किये गए कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य का व्रत प्रस्तुत किये। डॉ. एस. आर. के. सिंह निदेशक अटारी जबलपुर ने कृषि विज्ञान केंद्र कार्य को सराहना करते हुए कहाँ की यह केंद्र जैविक कृषि को लेकर और कार्य करे एवं किसानों को सतत प्रशिक्षण प्रदान करे। के. के. सिंह अपर सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त किसान कल्याण म.प्र. ने सरकार के सभी नवीन योजना की जानकारी प्रदान की अंत मे सोनी ने सभागार में उपस्थित सभी किसान बंधुओ को संबोधित करते हुए कहाँ की मानव ही मिट्टी प्रकृति को बिगाड़ा मानव ही इसे सुधार सकते है अर्थात जैविक की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में एस. पी. तिवारी कुलपति नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय। राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी उपस्थित रहे। अंत मे आभार डॉ संजीव कुमार गर्ग केंद्र प्रमुख ने की मंच संचालन ओमकार राजपूत ने किया।
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं आवासीय भवन का भूमिपूजन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








