---Advertisement---

बेटी वेलफेयर केंद्र का उद्घाटन, बेटियों को शिक्षण सामग्री का वितरण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। अवाम नगर में आज बेटी वेलफेयर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बेटियों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया। यहां स्वरोजगार सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण, संस्कार शाला आदि का आयोजन भी होता है।

बेटी वेलफेयर केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, महामंडलेश्वर मधुराजानंद गिरि काशी के मुख्य आतिथ्य में किया। जिला भाजपा महामंत्री, मुकेश चंद्र मैना, नगर मंडन इटारसी अध्यक्ष राहुल चौरे एवं पुरानी इटारसी अध्यक्ष मयंक महतो भी उपस्थित रहे।

केन्द्र में बेटियों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण, आत्म रक्षा प्रशिक्षण, सनातन, संस्कार एवं संस्कृति प्रशिक्षण एवं कला कौशल स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें दोना, पत्तल, डिस्पोजल, बत्ती अमीना स्वसहायता समूह के द्वारा, हवन, पूजन यज्ञ सामग्री उन्नति स्वसहायता समूह द्वारा, चिप्स, पापड़, बड़ी, अचार, सिवन्या आदि कई खाद्य सामग्री मातृछाया स्वसहायता समूह, सिलाई, कड़ाई, बुनाई, सामग्री का निर्माण कबीर स्वसहायता समूह, पशु पक्षी संरक्षण के लिए मानव निर्मित घोंसले महिला केयर सामग्री सरिता स्वसहायता समूह द्वारा किया जाता है। 

इस अवसर पर केंद्र संचालक अजय मंजारिया एवं अमीना बी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा महिलाओं को विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदायक प्रशिक्षण नि:शुल्क दिए जा रहे हैं, जिसमें कंप्यूटर, पॉर्लर , सिलाई के अलावा, दोना पत्तल निर्माण, दीया बत्ती निर्माण आदि हैं। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई जिसका अवलोकन विधायक एवं सांसद ने किया। इस अवसर पर समर्पित एजुकेशन वेलफेयर फाउंडेशन हरदा से योगेंद्र शर्मा, आशीष सिंह राजपूत, सुनील सिंह राजपूत, अमित दुबे, अमन टांक, भागवत सिंह राजपूत, शेख राशिद, शेख अमजद, इशरत बी, शेख जिया, उपस्थित रहे। संचालन अनूप रिछारिया ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.