इटारसी। मुस्कान संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क थैरेपी सेंटर का शुभारंभ रविवार को शाम 7 बजे विधायक डॉ सीतासरन शर्मा करेंगे।मुस्कान के व्यवस्थापक मनीष ठाकुर ने बताया कि मिशन हेल्थी इंडिया के माध्यम से प्रो इनोटेक हेल्थ इंडिया द्वारा यहां विभन्न रोगों का इलाज संभव होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ सीतासरन शर्मा शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं पीयूष शर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश तैराकी संघ, मदन सिंह रघुवंशी अनुविभागीय अधिकारी इटारसी, उमेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष द्वारिकाधीश मंदिर समिति एवं जगदीश मालवीय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे के आतिथ्य में संपन्न होगा।
इस अवसर पर कंपनी डायरेक्टर गब्बर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
मुस्कान संस्था में निशुल्क थेरेपी सेंटर का शुभारंभ कल


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









