---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मीनाक्षी चौक का लोकार्पण, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, सुलभ काम्प्लेक्स का उद्घाटन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मीनाक्षी चौक अब नर्मदापुरम् की शान बनेगा। आज नगर में लोकार्पण और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य हुआ है। पहले जब नर्मदापुरम् आते थे तो कहते थे मीनाक्षी चौक से मत जाना वहां जाम लगता है। इटारसी से आते या फिर माखननगर से यह बात हमारी जुबां पर रखी रहती थी। इस जाम से मुक्ति दिलाने पर नगरपालिका परिषद और विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का आभार व्यक्त करता हूं।

यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मीनाक्षी चौक के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के कार्य और नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कहीं। उन्होंने इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का द्वितीय फेस का उद्घाटन किया है। अयोध्या में पूरा विश्व का मंदिर बन रहा है। कुछ दिनों पहले हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पचमढ़ी आए थे, उन्होंने वहां भी सौगात दे गए। आपने जो कमल के फूल की बटन दवाई है उसकी कीमत हम चुका तो नहीं सकते लेकिन प्राण प्रण से आपकी सेवा में जुटे रहेंगे। विकास कार्यों के लिए उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष की तारीफ की।

आज का दिन नपाध्यक्ष और सांसद के लिए समर्पित

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि आज का दिन नपाध्यक्ष नीतू यादव के लिए और सांसद दर्शन सिंह चौधरी के लिए समर्पित है। आपने हमारी भाजपा की नगरपालिका बनाई जिसके चलते नगर विकास के कार्य और जनसमस्या निवारण के कार्य नपाध्यक्ष नीतू यादव और पार्षद कर रहे हैं। नपाध्यक्ष की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आपने इतने अनूठ कार्य करके दिखाए जिसमें महत्वपूर्ण सुलभ शौचालय का निर्माण है। इसकी मांग बहुत दिनों से हो रही थी। आप निरंतर विकास कार्य को गति से करें यही शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों की नई गाथा लिखेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की बात कहते नहीं है महिला सशक्तिकरण का कार्य किया है। उन्होंने नपाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जाम से छुटकारा मिला है

मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य पं. सोमेश परसाई ने कहा कि इन विकास कार्यों से जाम से छुटकारा मिल गया है, अब जाम से भी छुटकारा मिल जाए। जब स्वच्छता आती है तो स्वास्थ्यता आ जाती है। सभी जनप्रतिनिधियों का एक ही भाव दिखा है कि नर्मदापुरम् विश्व के पटल पर छा जाए। उन्होंने मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मां नर्मदा की प्रथम प्रदक्षिणा मार्तण्ड ऋषि ने की पर्वतों से की थी। उन्होंने सोचा कहीं मां नर्मदा के जल में पैर न चला जाए। वे नर्मदा में स्रान भी नहीं करते थे। जब भी तप करेंगे तो सारे देवी देवता मां नर्मदा किनारे आ जाते हैं।

मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है

स्वागत भाषण देते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हम नगर विकास के कार्य लगातार कर रहे हैं। अभी हाल ही में विवेकानंद घाट पर जीर्णोद्वार के कार्य व भूमिजन के साथ वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य का लोकार्पण किया था। आज का दिन मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है, मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और सुलभ काम्प्लेक्स का ऐतिहासिक कार्यों का लोकार्पण हुआ है। आप सभी जनप्रतिनिधिगणों के मार्गदर्शन में जल्द ही 20 करोड़ की राशि से नर्मदा लोक का कार्य प्रारंभ होगा, 5 करोड़ से अडोटोरियम बन रहा है। रामलीला मैदान को स्टेडियम का रूप दे दिया गया है। जहां डे नाइट मैच हो सकेंगे। और 15 करोड़ की लागत से नगर के नालों का निर्माण होगा।

मंदिर समिति ने किया तुलादान

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी चौक मंदिर समिति द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के जन्मदिन पर और ऐतिहासिक कार्य के लोकार्पण पर उनका तुलादान किया गया। साथ ही अनेक लोगों उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।

विधायक डॉ शर्मा ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के बाद पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में आचार्य पं. सोमेश परसाई, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण, पार्षदगण, उपयंत्री आयुषी रिछारिया, महेंद्र सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, हंस राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी आदि अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने किया और आभार नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने माना।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.