इटारसी। महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीडब्लूएफसीएफ द्वारा संचालित नारी पैड बैंक प्रोजेक्ट के नए सेंटर का शुभारंभ उत्तरी बंगलिया वार्ड 8 में किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रफुल पाटील, स्टेट कोऑर्डिनेटर दिनेश टेकाम, परसराम ऊईके, पार्षद ज्योति राजकुमार बावरिया और समाजसेवी ममता मालवीय उपस्थित रहीं। सेंटर इंचार्ज नीतू काकोरिया एवं पंकज काकोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कम लागत में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोडऩा भी है।
संस्था के माध्यम से नया यार्ड और नाला मोहल्ला क्षेत्र में भी संजय युवने द्वारा नए सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। इस पहल से स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।












