---Advertisement---

न्यास कालोनी बायपास से ग्राम सोनासांवरी को जोडऩे वाले पुल का लोकार्पण

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सांसद दर्शन सिंह, विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने यहां न्यास कालोनी बायपास से ग्राम सोनासांवरी को सीधे जोडऩे वाले नवनिर्मित पुल का लोकार्पण आज दोपहर में किया। इस पुल के बन जाने से गांव के रास्ते पर बने जीनियस प्लानेट स्कूल के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों के साथ ही ग्रामीण भी एक लंबा फेर लगाने से बच जाएंगे। पुल का निर्माण जन सहयोग से जीनियस प्लानेट स्कूल प्रबंधन ने कराया है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि यह विरला ही उदाहरण है जो कि मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में पहली बार देखा है कि सामाजिक व्यक्ति ने पुल का निर्माण कराया और सारा समाज उसके साथ खड़ा है, बल्कि इससे स्कूल के साथ ही समाज का हित भी हो रहा है। पुल निर्माण में डॉ. साहब ने भी पूरे मन से साथ दिया तो यह संभव हो सका है। यह श्रेष्ठतम काम है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इसके लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि आज यदि हम सही बात के लिए खड़े रहते हैं तो उसके पीछे आप जनता की ताकत है। पुल बनने से सबको फायदा होगा, हमने केवल छोटी सी मदद की है। इससे स्कूल के 15 सौ बच्चों, उनके पालकों, गांव के लोगों और स्कूल के टीचर्स को फायदा होगा।

रैन वाटर हार्वेस्टिंग की पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि जीनियस प्लानेट स्कूल में पांच रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं, इसके लिए हम स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी निवेदन किया कि वे रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाएं, सामग्री का खर्च उठाएं, प्लम्बर का खर्च नगर पालिका उठाएगी, आप कॉल करें, प्लम्बर हम भेजेंगे। उन्होंने पुल निर्माण के लिए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज हित में काम कराने की इच्छाशक्ति केवल विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा में ही है।

अतिथियों का सम्मान किया

स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मान किया गया। शाला की ओर से मो. यूनिस सिद्दीकी, मो. जाफर सिद्दीकी, श्रीमती मनीता सिद्दीकी, खुशी सिद्दीकी ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीता सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल की सत्र 2024-25 के लिए स्कूल की दैनिक डायरी का विमोचन भी अतिथियों ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, जय किशोर चौधरी, विश्वनाथ सिंघल, जगदीश मालवीय, डॉ नीरज जैन, निर्मल राजपूत, योगेंद्र राजपूत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, मयंक मेहतो अध्यक्ष पुरानी इटारसी, कल्पेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राहुल चौरे, जागृति भदौरिया महिला मोर्चा अध्यक्ष, बबिता चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष पुरानी इटारसी, सुधीर गोठी, रहीस जुनेजा, कैलाश शर्मा, अनिल राठी, राकेश जाधव, हरप्रीत छाबड़ा, मंजीत कलोशिया, संजय दुबे, राकेश पांडेय, सर्वजीत सिंघ सैनी, राकेश दुबे समस्त प्राइवेट स्कूल के संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

1 thought on “न्यास कालोनी बायपास से ग्राम सोनासांवरी को जोडऩे वाले पुल का लोकार्पण”

  1. Mai nyas colony Priyadarshini Complex me rahti hu Complex Entrance ke pass itani gandgi h , Chamber bhare h uska Gada Pani Road me bhara rata h koi dekhne tak nahi aata h Text to ham se poora liya jata h or saf sfai kush bhi nahi ki jati h kitani bar Complaint ki par koi nahi sunta

    Reply

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.