चैंपियंस ट्राफी २०२५ के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए. न्यूजीलैंड टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में नॉट आउट 53 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और दो छक्के मारे. डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके मारे. भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन दिए और कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन दिए. हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 30 और मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए.
IND vs NZ Final Score: न्यूजीलैंड से भारत को मिला 252 रनों का लक्ष्य


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement







