इटारसी। नगर के बचपन प्ले स्कूल और नोबल कम्प्यूटर सर्विसेज में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ देशभक्ति की भावना और भारी उत्साह के साथ मनाई गई।
नोबल कम्प्यूटर सर्विसेज में ध्वजारोहण
नोबल कम्प्यूटर सर्विसेज में आयोजित समारोह में युवा उद्योगपति चंचल पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस गौरवमयी अवसर पर संस्था के संचालक दीपक दुगाया, सेंटर हेड सुश्री मंजू ठाकुर और कपिल ठाकुर सहित संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और देश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
बचपन प्ले स्कूल में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां


बचपन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य समारोह से पूर्व स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन किया, जिसमें यूकेजी, एलकेजी और नर्सरी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने तिरंगे की थीम पर कैप, हेलीकॉप्टर और फूल जैसी कई आकर्षक एवं कलात्मक चीजें बनाईं।


इसके पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व और इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सृष्टि मालवीय ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन रजिय़ा द्वारा किया गया।











