इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भारतीय सैनिक (श्रीनगर में पदस्थ) देवेंद्र सिंह राजपूत एवं प्राचार्य आरके चोलकर, विभागाध्यक्ष विद्यावती सूर्यवंशी, रामकुमार उईके, ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन किया।
मुख्य अतिथि ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को आशीर्वाद वचन देते हुए संस्था के विकास हेतु जन भागीदारी मद से विकास कार्य करने एवं संस्था को स्वच्छ, सुंदर एवं उत्कृष्ट बनाने हेतु आश्वासन दिया। संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, रामकुमार उईके एवं श्रीमती पल्लवी नरवरे को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

प्राचार्य आरके चोलकर, श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, रामकुमार, पल्लवी नरवरे, श्रीमती ज्योति चोलकर, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, आशीष चौरे, शैलेंद्र सिंह राजपूत, प्रबल गौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया।
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविता, गीत एवं भाषण प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों को प्रस्तुति हेतु प्रिंसपल ने इनाम वितरित किए। प्राचार्य श्री चोलकर ने बताया कि संस्था में कॉलेज लेवल काउंसलिंग प्रवेश हेतु नवीन समय सारणी के अनुसार 15 सितंबर तक है।











