---Advertisement---

भारतीय किसान संघ कर रहा भविष्य में बड़े आंदोलन की तैयारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय किसान संघ (Farmers Association of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस बसोतिया के इटारसी (Itarsi) नगर आगमन पर स्वागत किया।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राम दुबे के निवास पर श्री चौधरी ने चर्चा में बताया कि भारतीय किसान संघ लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग कर रहा है, जिसके लिए भविष्य में संघ ने आंदोलन की रूपरेखा बनाई है। यह एक राष्ट्रवादी एवं गैर राजनीतिक संगठन जो लगातार 12 माह किसानों के बीच में कार्य करता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बसोतिया ने बताया कि आगामी समय में संघ आंदोलन की रणनीति बना रहा है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को ग्राम इकाइयों तक पहुंच कर इस आंदोलन की तैयारी करना आवश्यक है।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, संभाग अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, संभाग मीडिया प्रभारी शिवमोहन सिंह, तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे, मंत्री सुभाष साध, संभाग प्रभारी श्यामशरण तिवारी, सरदार यादव, राजेश साध, राजू तोमर, रामस्वरूप चौरे, जगदीश कुशवाहा, ओपी महालहा, नेपाल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.