- – मेजर ध्यानचंद चौराहे पर पहुंचे खिलाड़ी, जमकर आतिशबाजी हुई
इटारसी। चीन में चल रहे एशियन गेम्स में आज भारत की हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को 1 के मुकाबले पांच गोल से हराकर गोल्ड मैडल जीता है। भारतीय टीम की इस अभूतपूर्व जीत के बाद गांधी मैदान पर प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद चौक पर पहुंचे और जीत की खुशियां मनायी।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और बच्चों ने डांस भी किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम में इटारसी का सितारा विवेक सागर भी खेल रहा है। इसलिए यह उल्लास दोगुना हो जाता है। विवेक सागर के घर शिवनगर चांदौन में भी जमकर खुशियां मनी। मोहल्ले के लोगों ने विवेक के घर बैठकर मैच देखा और हर गोल पर जमकर डांस किया। विवेक के पिता रोहित सागर प्रसाद भी बच्चों के साथ नाचे। वरिष्ठ खिलाडिय़ों के नेतृत्व में नन्हे खिलाडिय़ों में जीत को लेकर बहुत ही ज्यादा प्रसन्नता थी। खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम की शान में नारे भी लगाये।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे एशियन गेम्स में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया और एक भी मैच नहीं गंवाया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एशिया की हर टीम को बड़े गोलों के अंतर से हराया और दिखा दिया कि हॉकी में भारत एशिया में सरताज है। किसी भी टीम को पांच गोल और उससे अधिक अंतर से परास्त किया है। उन्होंने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शक एससी लाल, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, अरुण रावर्ट, रविन्द्र जोशी, अजय अल्वर्ट, नंदकिशोर, मेहबूब, हिमांशु बाब अग्रवाल, मोहम्मद जाफर, साजिद मलिक, आरिफ खान, नितिन राज, मयंक जेम्स, श्वेतांक जेम्स सहित अनेक सीनियन और जूनियर खिलाड़ी मौजूद रहे।