---Advertisement---

रिमझिम बारिश के बीच मनाया पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • ग्रेट ब्रिटेन के इरादों पर पानी फेर इंडिया हॉकी टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला
  • इंडियन हॉकी टीम की जीत के गोल के साथ ही डीएचए में खुशियों की बहार

पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबर रहीं और इस मुकाबले का नतीजा शूटआउट से निकला। भारतीय हॉकी टीम ने फिर ग्रेट ब्रिटेन को हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में बना ली है। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में इटारसी निवासी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद खेल रहे हैं।

इटारसी। भारतीय हॉकी टीम की जीत का शहर में शानदार जश्र मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच मेजर ध्यानचंद हॉकी चौराहे पर जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस खुशी के अवसर को उत्साह से मनाया और पानी में भीगते हुए तिरंगा लहराते हुए जमकर नृत्य किया। डीएचए के कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर हॉकी मैच देखने का इंतजाम किया गया था।

मैच खत्म होने के बाद जीत की खुशियां मनाने डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, अरुण रावर्ट, अजय अल्वर्ट, साजिद मलिक, मो. इरदीश, मयंक जेम्स, शफीक कुरैशी, आरिफ खान, परमीत भाटिया, रीतेश श्रीवास, राजू हरदुआ, गरीबा उस्ताद, अमजद गोलंदाज, रमाकांत कौल, रीतेश दरड़ा, पवन बोहरा, निशांत अगस्टीन सहित अनेक खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद हॉकी चौराह पहुंचे और जमकर थिरके। डीएचए अध्यक्ष प्रशांत जैन और कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी ने इंडिया की जीत पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

बता दें कि आज भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपना क्वार्टर फाइनल मैच ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेला था। टोक्यो ओलिंपिक में हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरे ग्रेट ब्रिटेन अपने इरादे में कामयाब तो नहीं हुआ, अलबत्ता भारत ने टोक्यो की जीत को कॉपी पोस्ट कर लिया। हालांकि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम ने इस मुकाबले में भी दमदार शुरुआत की, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन ने भी कमाल का खेल दिखाया, जिसके चलते मुकाबले का नतीजा शूटआउट तक पहुंच गया।

खास बात यह रही कि इस अहम मैच में भारतीय टीम को दूसरे ही क्वार्टर में बड़ा झटका लगा। अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिया गया, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने इसके बाद पूरा मुकाबला सिर्फ 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेलना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी भारतीय हॉकी टीम ने अच्छा डिफेंस किया।

पेनल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाडिय़ों का दबदबा देखने को मिला जिसमें भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत की ओर हरमनप्रीत, सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किए। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस जीत के बड़े हीरो रहे। उन्होंने शूटआउट में दो गोल बचाए जिसने भारतीय टीम की जीत की इबारत लिखी जा सकी। अब भारतीय हॉकी टीम मैडल से एक कदम दूर है। उसका अगला मैच 6 अगस्त को सेमीफाइनल होगा।

जीत पर खुशियों के बोल…

भारतीय हॉकी टीम का खेल पेरिस ओलिंपिक में निरंतर निखर रहा है। आज भी टीम ने बेहतर खेल दिखाया। श्रीजेश हमारे जीत के सच्चे हकदार हैं, पूरी टीम ने बेहतर तालमेल से खेला और मैच को निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रखा। शूट आउट में श्रीजेश के दो गोल बचाने की बदौलत हमें जीत मिल गयी। सभी खेल प्रेमियों को बधाई।

प्रशांत जैन, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ

भारतीय टीम का जैसा खेल रहा, यह इस जीत की हकदार है। अब सेमीफाइनल में और बेहतर करने की जरूरत है और भरोसा है कि हमारी टीम के लडक़े बेहतर तालमेल दिखाएंगे। इस बार मैडल का रंग बदलने के इरादे से पेरिस गई हमारी टीम मैडल का रंग बदलकर ही लाएगी, ऐसा भरोसा है।

एससी लाल, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.