अखिल दुबे, इटारसी। हमेशा की तरह सुदृढ़ मिडफील्ड हार्दिक, मनप्रीत, विवेक, नीलकांता । जर्मनप्रीत को बोल लेकर चलना और बढ़िया से सीखना होगा। केवल स्लैप शॉट मारने मात्र से काम नहीं चलने वाला। आगे के मैच में आकाशदीप को जर्मनप्रीत की जगह मौका दिया जा सकता है।
सबसे सुखद रही जुगराज की वापसी
इसका डिफेंस भी अब बेहतर हुआ है, और बतौर ड्रैग फ्लिकर में भी अधिक मारक और उपयोगी। ड्रैग फ्लिक में स्पीड इसकी पहले से ही बेहतर है। यहां तक कि हरमनप्रीत सिंह से भी अधिक। डिफेंस में अमित रोहिदास की कमी साफ दिखाई दी। Pc डिफेंस में कुछ अच्छे रेशेज किए मनप्रीत ने।
संजय कुमार की अनुभवहीनता साफ दिखाई दी। आगे के मैच में ये कहीं भारी न पड़े। अरिजीत सिंह का डेब्यू शानदार रहा, उसके पास कमाल का स्किल है, और बड़े स्तर का टेंप्रामेंट भी।
गुरजंत सिंह का टीम में होना, मेरी समझ से बाहर, कीर्ति सेल्वम उनसे अधिक बेहतर विकल्प है। फॉरवर्ड लाइन में हुंदाल,सुखजीत,अभिषेक और कार्थी का कॉम्बिनेशन दर्शनीय और सुखद।
पिछले प्रो लीग में हम ब्रोंज मेडलिस्ट थे, जिसका लाभ हमें टोक्यो में मिला। इस बार भी यहां पर यूरोपियन टीम से खेले गए मैचेज का लाभ हमें पेरिस में मिलेगा। बतौर रणनीतिकार क्रेग फुल्टन कहीं बेहतर दिखाई दिए।
ग्राहम रीड की तुलना में आज शाम का मुकाबला फर्स्ट रेंक हॉलेंड से बेहद रोचक और हाई प्रोफाइल होने वाला है। सब कुछ झोंकना होगा हॉकी इंडिया को हॉलैंड के विरुद्ध तभी पार पाना संभव होगा।
स्पेन पर जीत के हार्दिक बधाई
हॉलैंड से जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
भारत का पहला मैच स्पेन से, पहली और दूसरे क्वार्टर में भारत की शानदार शुरुआत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








