---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में इंदौर ने बनाए 455 रन, नर्मदापुरम की पारी लड़खड़ाई

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर -18 बालक वर्ग प्रतियोगिता के पहले दो मैच की मेजबानी नर्मदापुरम संभाग को मिली है जिसमें पहला चार दिवसीय मुकाबला नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के मध्य एमपीसीए मैदान पर खेला जा रहा है।

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 94 ओवर में 369 रन 4 विकेट से आगे खेलते हुए।दूसरे दिन में 120 ओवर में 455 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

नर्मदापुरम टीम के तनिष्क सोलंकी को 4 विकेट अथर्व चौहान ने 4 विकेट और देव तोमर ने 2 विकेट हासिल किए। नर्मदापुरम संभाग की टीम बल्लेबाजी हुए दिन का खेल खत्म होने तक 61 ओवर में सिद्धार्थ सिंमैया के 48 रनों की बदौलत 128 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है।

मैच में अंपायर शांतनु पित्रे एवं वैभव अभयंकर एवं स्कोरर गजेंद्र विश्वकर्मा रहे। प्रतियोगिता में एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा,मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, सिलेक्टर रवि कोहली, कॉर्डिनेटर मनोहर बिल्थरिया,संजय नाफडे,चेतन राजपूत, सहित इंदौर टीम के कोच एवं नर्मदापुरम के कोच नितेश राजपूत,मैनेजर शफीक खान,ट्रेनर नीरज गौर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.