---Advertisement---

जूनियर बालक अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में इंदौर विजेता

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल में आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला इंदौर ने भोपाल को हराकर जीत लिया है। आज फाइनल में इंदौर ने भोपाल को 3-2 गोल से हराया।

मैच में प्रथम हाफ में भोपाल ने शानदार गोल मारकर बढ़त बनाई जो मध्यांतर तक रही। मध्यांतर के बाद इंदौर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करके बराबरी कर ली। भोपाल ने फिर अटैक करते हुए गोल मारकर बढ़त बनायी, इंदौर ने फिर स्कोर 2-2 कर लिया। मैच समाप्ति के पहले इंदौर ने एक गोल और मारकर 3-2 से फाइनल का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट गोलकीपर का खिताब सीहोर, बेस्ट डिफेंस नर्मदापुरम के नमन चौधरी, बेस्ट मिडफील्डर इंदौर के कनिष्क शर्मा और बेस्ट फारवर्ड नर्मदापुरम के लक्ष्मण को दिया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, जय किशोर चौधरी, हुजैफा बोहरा पचमढ़ी से, मनीष ठाकुर, सिद्धू पांडे ने विजेता, उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष विष्णु शंकर पांडे, सचिव सत्यम अग्रवाल, चिन्ना राव, भूषण कनौजिया, अरविंद ठाकुर, जीतेंद्र रैकवार, सौभाग्य दुबे, मितेश बड़ोदिया, राजा राव, दिलीप परदेसी, डालचंद राज, गोलू मालवीय, प्रीतम तिवारी, भागवत राजपूत, रविंद्र चौधरी, सागर भैरुआ, विशाल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.