इटारसी। स्कूली छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन शिक्षा और सुविधा के विषय में जानकारी देने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत एमजीएम कालेज की टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर कॉलेज में सुविधाएं, शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
शासकीय एमजीएम पी जी महाविद्यालय इटारसी प्राचार्य डॉ राकेश मेहता के निर्देशन तथा प्रभारी डॉ दिनेश कुमार मार्गदर्शन में ‘कॉलेज चलो अभियान’ के तहत एमजीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल इटारसी तथा एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल इटारसी में कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों डॉ सौरभ नेमा तथा डॉ राजेश हरियाले (गणित विभाग) ने भ्रमण किया। स्कूल के प्राचार्य से मिलकर 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्देशित प्रवेश की जानकारी दी तथा विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित शासन के विभिन्न योजना जैसे छात्रवृत्ति, आवास न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 पाठ्यक्रम, कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित आदि की जानकारी प्रदान की एवं नए सत्र में ई प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अभियान में एमजीएम विद्यालय के प्राचार्य शायजु फिलिप एवं अन्य स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम को विस्तार से बताया। इसी चरण के अंतर्गत एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल इटारसी का भी भ्रमण किया तथा यहां की प्राचार्या श्रीमती वर्षा नायडू ने भी सक्रिय सहभागिता दी और विद्यार्थियों को कॉलेज चलो अभियान से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। फ्रेन्ड्स हायर सैकंड्री स्कूल में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक शिखा चंद्रवंशी और डॉली मीना ने भ्रमण किया।
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सैकेंड्री स्कूल के प्राचार्य से मिलकर 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सूची मांगी तथा विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित शासन के विभिन्न योजनाएं से संबंधित आदि की जानकारी छात्रों को प्रदान की एवं नए सत्र में ई प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया। इस अभियान में कुमारी शिखा चंद्रवंशी, कुमारी रंजीता मलैया और कुमारी डॉली मीना ने छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किए।








