---Advertisement---

पॉलिथिन मुक्त समाज बनाने की दिशा में तरुण दुर्गा उत्सव समिति की पहल

By
—
On:
Follow Us

– स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने उठाया कदम
इटारसी। मालवीयगंज (Malviyaganj) में तरुण दुर्गा उत्सव समिति (Tarun Durga Utsav Samiti) ने पॉलिथिन मुक्त समाज (Polythene Free Samaj) बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। हर वर्ष दशहरा (Dussehra) के दिन भंडारा के बाद समिति के सदस्य मालवीयगंज में घर-घर प्रसाद वितरण करते हैं, जो सामान्यत: पॉलिबैग (Polybag) में होता है। लेकिन, समिति ने इस वर्ष एक नयी पहल करते हुए प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग दिया और सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) से परे हटकर नॉन वोवन बैग (Non Woven Bag) में प्रसाद वितरण कर रहे हैं।

IMG 20221005 WA0049
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे और सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने दुर्गा उत्सव समितियों से भंडारे के दिन पॉलिथिन इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। तरुण दुर्गा उत्सव समिति ने उनकी इस अपील के अनुरूप आज यह सराहनीय पहल की है। आज दशहरा के अवसर पर तरुण दुर्गा उत्सव समिति ने हर वर्ष की तरह कन्याभोज और भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद महाप्रसाद वितरण में इन नॉन वोवन बैग्स का इस्तेमाल किया जो पॉलिथिन के स्थान पर चलन में आ रहे हैं।

Tarun Durga Utsav 4
बता दें कि समिति द्वारा 57 वे वर्ष में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा स्थल पर आयोजित भंडारे में मालवीयगंज के साथ ही शहर के अनेक भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। प्रतिवर्ष के जैसे इस समिति के सदस्यों ने मां भगवती के भक्तों को भंडारे का प्रसाद दिया और घर-घर जाकर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के निवासियों को प्रसाद वितरित किया, जिसकी पैकिंग में पॉलिबैग का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

आयोजन में समिति के सदस्यों मनजीत सिंह सलूजा, महेश गुप्ता, प्रभुदयाल सोनी, मनोज तिवारी, कृष्ण कुमार चौरे, कपिल राज, कन्हैया राठौर, मोहन मालवीय, हरीश मालवीय, अतुल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रकाश राठौर, आनंद अवस्थी, प्रकाश सोनकर, सोनू सोनी, हरीश साहू, सुरेश दुबे, जुगलकिशोर शर्मा, चन्द्रभूषण सोनी, कैलाश सोनकर, बड़ेलाल, सीपी मालवीय, धन्ना मालवीय, संतोष मालवीय, पप्पू, अरुण सोनी एवं समिति के सभी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.