---Advertisement---

पहल : पुलिस हिट एंड रन पीडि़तों के घर जाकर दिलाएगी 2 लाख तक का मुआवजा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। अज्ञात वाहनों की टक्कर से होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले या गंभीर रूप से घायल होने वाले पीडि़तों को अब शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए पुलिस खुद उनके दरवाजे तक पहुंचेगी। पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा और एएसपी अभिषेक राजन के निर्देशन में जिले में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा कर रहे हैं।

क्या है, हिट एंड रन प्रतिकर योजना

अक्सर अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर पीडि़त परिवार कानूनी प्रक्रियाओं और जानकारी के अभाव में सहायता राशि से वंचित रह जाते हैं। शासन ने 2022 से इस योजना के तहत मुआवजा राशि में भारी वृद्धि की है। मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये की सहायता, गंभीर घायल होने पर पीडि़त को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, पूर्व में यह राशि क्रमश: 25 हजार और 12.5 हजार रुपये थी।

पुलिस का अभियान, 27 लंबित प्रकरणों पर फोकस

जिले के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से अब तक हिट एंड रन के 31 मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक केवल 4 परिवारों ने ही आवेदन किया है। अब पुलिस शेष 27 प्रकरणों के पीडि़तों से स्वयं संपर्क करेगी। संबंधित थाने की टीम पीडि़तों के घर जाकर आवेदन भरवाएगी और जरूरी दस्तावेज जुटाने में मदद करेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए पीडि़तों को तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होता है। इसके लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं।

  • बैंक खाते की पासबुक (फोटोकॉपी)।
  • अस्पताल के उपचार संबंधी कागजात।
  • पहचान पत्र और पते का प्रमाण।
  • पुलिस द्वारा एफआईआर की प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट या एमएलसी रिपोर्ट

समय सीमा में मिलेगी सहायता

योजना को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित है। दावा अधिकारी एसडीएम/तहसीलदार को 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देनी होती है और कलेक्टर द्वारा अगले 15 दिनों में सहायता राशि भुगतान के आदेश जारी किए जाते हैं। यातायात पुलिस नर्मदापुरम ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास अज्ञात वाहन से कोई दुर्घटना होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते पात्र व्यक्ति को आर्थिक संबल मिल सके।

    Rohit Nage

    रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

    For Feedback - info[@]narmadanchal.com
    Join Our WhatsApp Channel

    Advertisement

    Narmadanchal News
    Privacy Overview

    This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.