इटारसी। 14 नवंबर रविवार मधुमेह एवं बाल दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी द्वारा निशुल्क शुगर परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष सविता आर साहू ने बताया कि प्रात: श्रीशंकर मंदिर कर्मा मानस भवन (बंगाली कॉलोनी के पास) नई गरीबी लाइन में निशुल्क शुगर परीक्षण शिविर का आयोजन प्रात: 8 से 10 बजे के मध्य किया जाएगा जिसमें स्थल पर ही रिपोर्ट प्रदान कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए संस्कार कक्षा भी दोपहर 2 बजे से इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें शुभ्रा विवेक चांडक प्रमुख वक्ता रहेंगी। शुगर परीक्षण और संस्कार कक्षा के विशेष सहयोगी लक्ष्मी बाई कोदूलाल साहू चूनावाला चैरिटेबल ट्रस्ट इटारसी है। क्लब सचिव कुसुम दर्डा, उपाध्यक्ष मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भगवती अग्रवाल, आईएसओ सुनीता चौरे, एडिटर रेनू कोहली सहित क्लब सदस्यों ने आम नागरिकों से निवेदन किया है कि निशुल्क शुगर परीक्षण शिविर में पधार कर शुगर की जांच कराएं एवं बाल दिवस के अवसर पर लगने वाली संस्कार कक्षा में अपने बच्चों को सम्मिलित कराएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इनरव्हील क्लब का निशुल्क शुगर परीक्षण शिविर और संस्कार कक्षा कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








