---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नवाचार : केसला और होशंगाबाद ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चे सीख रहे सरकारी कामकाज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय ने स्कूली बच्चों को सरकारी कामकाज के प्रति रुचि जगाने एक नवाचार प्रारंभ किया है। पिछले तीन सप्ताह से यह एक मुहिम की तरह चल रहा है। इसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को माह में दो बार मंगलवार को बुलाकर उनको सरकारी कामकाज की जानकारी दी जाती है और कार्यालय का भ्रमण कराया जाता है।

माह के दूसरे और चौथे सप्ताह क्रमश: केसला और होशंगाबाद ब्लॉक के किसी भी एक सरकारी स्कूल से कक्षा 12 वी के एक छात्र और एक छात्रा को बुलाया जाता है। सबसे पहले वे जनसुनवाई में साथ रहकर इसकी प्रक्रिया को समझते हैं। कैसे आमजन अपनी समस्या लेकर आता है, सरकारी अधिकारी कैसे उनसे समस्याएं जानकर उनके निदान करने का प्रयास करते हैं? इसके बाद इन छात्र-छात्राओं को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व के विभिन्न कामकाजों से अवगत कराया जाता है और भ्रमण कराया जाता है। इसी तरह से तहसील कार्यालय में भी भ्रमण कराके तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी कैसे काम करते हैं, यह सिखाया जाता है। प्रक्रिया के दौरान बच्चों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा भी शांत की जाती है।

क्या है योजना का उद्देश्य

एसडीओ राजस्व टी प्रतीक राव आईएएस ने बताया कि अनुविभाग स्तर पर तीन सप्ताह पूर्व यह नवाचार प्रारंभ किया है। इसमें सरकारी स्कूल की कक्षा 12 वी के एक छात्र और एक छात्रा को बुलाया जाता है। माह के दूसरे मंगलवार को केसला ब्लाक और माह के चौथे मंगलवार को होशंगाबाद ब्लॉक के सरकारी स्कूलों से बच्चों को बुलाया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य है कि सरकारी कामकाज दिखाकर उनको इस तरह की सेवा में जाने के लिए प्रेरित करना है। बच्चों के भीतर सेवा भावना का विकास करके उनको लोक सेवा के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.