इटारसी। संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने केसला ब्लाक की तीन आंगनबाड़ी केंद्र अहीरपुरा, हाथी खेड़ा, गोमतीपुरा का निरीक्षण किया। यहां कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों का कार्यों का अवलोकन कर पोषण टेकर अप में की जा रही प्रवेश प्रविष्टियों की जानकारी ली।
आंगनबाड़ी केंद्र अहीरपुरा में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस कार्यक्रम के दौरान से बच्चों की माता एवं कार्यकर्ता श्रीमती सरिता राठौर से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की। हाथी खेड़ा में बच्चों द्वारा की जाने वाली ईसीसी गतिविधियों को देखा एवं कार्यकर्ता सीमा कलसिया द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में किए कार्यों की समीक्षा की।
आंगनबाड़ी केंद्र गोमतीपुरा में मंगल दिवस कार्यक्रम बाल चौपाल के तहत बच्चों का बच्चों का जन्म दिवस कार्यक्रम देखा। कार्यकर्ता श्रीमती माधुरी रावत द्वारा ई केवाईसी फेस कैप्चर के संबंध में जानकारी ली। फेस कैप्चर के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।











