अवाम नगर, क्रिश्चियन मोहल्ला, मातापुरा और पीपल मोहल्ला का निरीक्षण
- नगर पालिका अध्यक्ष स्थानीय नागरिकों से मिले
- जानी समस्याएं, कई जगह नाली निर्माण की मांग
इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा शनिवार को शहर के वार्ड 9 का निरीक्षण पूर्व पार्षद राजकुमार यादव के साथ किया गया। यहां उन्होंने क्रिश्चियन मोहल्ला, मातापुरा, अवाम नगर और पीपल मोहल्ला में गोलंदाज की चाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से उनकी समस्याएं पूछी और समाधान का आश्वासन दिया।
नागरिकों ने उन्हें नाली नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। प्रत्येक स्थान पर कच्ची नाली दिखी, जिन्हें पक्का करने का आश्वासन नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया। निरीक्षण के दौरान पानी किस ओर निकास करेगा श्री चौरे ने यह भी देखा।
आवाम नगर में निरीक्षण के दौरान कांग्रेस पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रफतजहां सिद्धिकी भी साथ रहीं। उन्होंने उनके घर के पास पानी निकासी की समस्या से अवगत कराया। नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने अवाम नगर में जल्दी ही जेसीबी भेजकर पानी निकासी की समस्या का समाधान करने की बात कही है।