---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से किसानों की समस्या का हल हो सकेगा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ नर्मदापुरम (Rashtriya Kisan Mazdoor Sangh Narmadapuram) के किसानों के अथक प्रयास से मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh Electricity Distribution Company) ने सिवनी मालवा (Seoni Malwa) टिगरिया (Tigaria) सब स्टेशन (Sub Station) में विद्युत आपूर्ति के लिए पिछले कई महीनों से की जा रही पावर ट्रांसफार्मर 3.15 एमवी की जगह 5 एमवी टेस्ला कंपनी का पावर ट्रांसफार्मर (Power Transformer) की मांग को पूरा किया। किसानों को यह सुविधा दिलाने में जिले के महाप्रबंधक वीएस परिहार (VS Parihar), उपमहाप्रबंधक बीएस बघेल (BS Baghel) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस ट्रांसफार्मर के लगने से कृषि एवं घरेलू फीडर पर पर्याप्त 10 घंटे बिजली मिल पाएगी। इससे किसान समृद्ध और उन्नत भी होगा। जिसके लिए कंपनी के सभी साथी श्रीकांत चौहान, जूनियर इंजीनियर शिवम सुहाने, विजय उइके, एसटीएम की पूरी टीम, अमित वर्मा ऑपरेटर देवानंद गिरी, राकेश, धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने 12 घंटे के अथक प्रयास से पावर ट्रांसफार्मर को बदला और बिजली सप्लाई को सुचारु किया जिसमें कड़ी परेशानियां आने के बावजूद भी कंपनी के लोगों ने उनसे निपटते हुए इसे बदलने का काम किया। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला प्रवक्ता गणेश गौर, प्रदीप गौर, राहुलराज गौर, रामकुमार गौर, भोजराज गौर, किसान साथी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.