---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने संस्थाएं भी कर रहीं हैं काम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने जन अभियान परिषद के नवांकुर, प्रस्फुटन समितियां, नगर विकास समितियां, सीएमसीएलडीपी के छात्र भी इस अभियान को सफल बनाने हेतु जी जान से लगे हुए हैं।

केसला की चयनित नवांकुर संस्था, नव अभ्युदय सेक्टर 2 के द्वारा लगातार जगह-जगह पर सहयोग दिया जा रहा है। ग्राम पथरोटा, जुझारपुर, पीपलढाना, बाबईखुर्द, नयागांव, भट्टी, गोंची तरोंदा, देहरी, वार्ड क्रमांक 31 इटारसी में सभी जगह जन अभियान के लोग लगे हुए हैं। नव अभ्युदय द्वारा गोद ली हुई ओझा बस्ती को इस योजना से जोडऩे हेतु भरपूर प्रयास किया जा रहा है और पूरा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जगह-जगह पर बहनो को समय से योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने के लिए दीवार लेखन का काम भी जारी है।

नव अभ्युदय संस्था प्रभारी दीपक मालवीय का कहना है कि जनसेवा के लिए जन अभियांन से बेहतर कोई और प्लेटफॉर्म नहीं है। जमीनी स्तर पर श्याम गालर, कार्तिक वर्मा, मोहित वर्मा, ऋषि बड़कुर. खुशवंत सेजकर, चिंटू श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, दौलत उइके, विनोद उइके, धन सिंह यादव, महेंद्र यादव, मोनेश दमाड़े आदि का सहयोग सराहनीय है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.