रामलीला मैदान से तत्काल कीचड़ हटाने निर्देश, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

रामलीला मैदान से तत्काल कीचड़ हटाने निर्देश, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Chowre Ramlila) ने सोमवार को पुरानी इटारसी (old Itarsi) सूखा सरोवर (dry lake) में होने वाली रामलीला के लिए मैदान का निरीक्षण किया।
श्री चौरे ने यहां कीचड़ देखकर कहा कि तत्काल की मुरम डालकर मैदान को ठीक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की आम जनता को बैठने में परेशानी न हो एसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा मैदान समतल तत्काल हो जाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने नपाध्यक्ष श्री चौरे से कहा कि यहां सब्जी बाजार में रोशनी कम रहती है इसलिए दो लाइट लगने हैं, इस पर उन्होंने तत्काल ही लाइट लगने के लिए उपयंत्री आदित्य पांडे को कहा।

वार्ड 05 में ड्रेनेज की समस्या देखी

वार्ड पांच के वरिष्ठ नागरिकों ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को वार्ड की समस्या देखने के लिए बुलाया था। दोपहर में नगरपालिका अध्यक्ष निरीक्षण पर पहुंचे। यहां नागरिकों ने उनका और नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत का स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण किया। नागरिकों से कहा कि वे एक सर्वे टीम (survey team) भेजकर यहां की ड्रेनेज व्यवस्था (drainage system) का प्लान बनायेंगे। इसलिए थोड़ा सा इंतजार सबको करना होगा। उन्होंने तत्काल ही नाली निर्माण से इंकार कर दिया, कहा पानी जब तक आगे बहेगा नहीं तो नाली बनाकर क्या करेंगे। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद अरविंद चंद्रवंशी मौजूद थे।

वार्ड 17 का निरीक्षण किया

नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने सुबह वार्ड 17 का निरीक्षण किया। यहां बुजुर्गों से मिले और पानी की समस्या देखी और निराकरण का आश्वासन दिया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!