---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आज अतिक्रमणकारियों को हिदायत, कल से होगी चालानी कार्रवाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शुक्रवार से नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अमला नगर में रोज कार्रवाई करेगा। दरअसल, रोड पर सामान रखकर रोड को संकरी करने वालों की मनमानी थम नहीं रही है। रोड के दोनों तरफ दुकानदार सामान रख देते हैं जिससे सड़क संकरी होती है और आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

आज से नगर पालिका का अमला फिर मैदान में उतरा है। टीम ने आज भारत टाकीज से पुराना फल बाजार तक, पोस्ट आफिस रोड जयस्तंभ से चिकमंगलूर चौराह, शीतला माता मंदिर, कमला नेहरु पार्क क्षेत्र में जाकर यहां के दुकानदारों को हिदायत दी और लोगों के सामान भीतर कराये। कई लोग अपनी दुकान के बोर्ड भी बाहर रोड पर रख देते हैं, उनको भी भीतर कराये गये हैं।

कल से होगी चालानी कार्रवाई

नगर पालिका के अतिक्रमण विरोध अमले के साथ ही राजस्व अमला भी इस मुहिम में साथ था। हालांकि आज चालानी कार्रवाई नहीं करके केवल समझाईश दी गई है। अमला प्रभारी रत्नेश पचौरी ने कहा कि आज केवल समझाईश दी गई है कि रोड पर सामान नहीं रखें और सभी से सामान हटवाया गया है। कल से यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और लोग नहीं मानें तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

रोज चलेगा यह अभियान

दरअसल, इस तरह का अभियान रोज चलाने की जरूरत है, क्योंकि हालात यह होते हैं कि नगर पालिका की टीम जहां से अतिक्रमण हटाते हुए जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पीछे के दुकानदार फिर से रोड पर सामान रखते जाते हैं, इसलिए यह अभियान रोज चलाया जाएगा और रोज चालानी कार्रवाई की जाएगी। जब इस तरह से रोज ही आर्थिक नुकसान होगा तो हो सकता है कि दुकानदार रोड पर सामान न रखें।

ऐसे हैं बाजार के हालात

बाजार में सुबह दुकानें खुलने से पहले और रात में दुकानें बंद होने के बाद रोड की चौड़ाई बीस से चौबीस फिट तक रहती है। लेकिन, सुबह बाजार खुलना प्रारंभ होते हैं, और दुकानदार दुकान का सामान अपनी दुकान के सामने 5 फिट तक आगे बढ़ाकर रखते हैं तो रोड की चौड़ाई 10 से 12 फिट कम हो जाती है। सामानों के आगे लोग बाइक लगाकर खरीदी करने जाते हैं तो रोड 6 से 8 फिट तक रह जाती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.