---Advertisement---

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को शोकाज नोटिस देने के निर्देश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि वे मुख्यालय में अनिवार्यत: रहें। कमिश्नर ने कहा कि जिन अधिकारियों का मुख्यालय निर्धारित है, वह अपने मुख्यालय में ही निवासरत रहें और अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मुख्यालय में रहने के निर्देश जारी करें। कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाएं।

श्री तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से 5 मिनट पहले अपने कार्यालय पहुंचे। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अनुशासन का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी शासन की छवि को प्रतिपादित करते है अत: सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं। कमिश्नर श्री तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसी ईआर ईएस एवं एसी लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर कार्यालय के शिकायत शाखा प्रभारी को शिकायतों का निराकरण समय सीमा में न करने पर कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि क्योंकि अभी निर्वाचन का समय समाप्त हो चुका है, अत: निर्वाचन कार्यालय में संलग्न शिक्षक को कार्य मुक्त कर उन्हें उनके मूल स्कूल में पदस्थ किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल बसों की चेकिंग प्राथमिकता से की जाए इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल के प्राचार्य एवं संचालन कर्ताओं से लिखित में बसों की संख्या एवं बस के ड्राइवर के लाइसेंस के संबंध में जानकारी भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल इस आशय का प्रमाण पत्र दें कि उनके यहां कितनी स्कूल बस संचालित हैं और ड्राइवर का लाइसेंस है कि नहीं, साथ ही फिटनेस एवं बसों की बीमा की जानकारी भी देना सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शीघ्र ही आयोजित करें। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अवैध खनिज के उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अब तक अवैध खनिज उत्खनन परिवहन एवं भंडारण के 32 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है, साथ ही डंपर व ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त की गई है। साथ ही उक्त कार्य में संलग्न लोगों पर 32 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

कमिश्नर ने नगरीय विकास के प्रभारी संयुक्त संचालक को निर्देश दिए की वह नर्मदापुरम संभाग के 21 नगरी निकायों में नाली और नाले की सफाई के कार्य बारिश से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी कई स्थानों पर नालों और नालियों की सफाई नहीं हो रही है ऐसे में बारिश में आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। संभागीय समय सीमा की बैठक में उपायुक्त राजस्व गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.