---Advertisement---

बसों में सघन जांच, सख्ती से चालानी कार्यवाही, टैक्स बकाया 1 बस जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। आज गुरुवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) के निर्देश अनुसार आरटीओ निशा चौहान (RTO Nisha Chauhan) तथा आरटीओ जांच दल ने नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के इटारसी (Itarsi) में तथा नर्मदापुरम शहर के बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गो पर सघन जांच अभियान चलाया।

जांच में विभिन्न वाहनों बसों, छोटे यात्री वाहन तथा व्यवसायिक वाहनों के दस्तावेजों तथा वाहनों की सही स्थिति की सघन जांच की गई, जांच के दौरान एक यात्री बस एमपी 04 पीए 7777 पर 1.50 लाख टैक्स बाकी पाए जाने पर जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया। इसके अतिरिक्त अन्य जांच में मेडिकल बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, अत्यधिक यात्री तथा कागजातों की पूर्ति में कमी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 8 चालानों से 6500 राशि वसूली गई।

आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि परिवहन जांच दल द्वारा जिले की प्रत्येक बसों तथा सभी प्रकार के यात्री वाहनों की लगातार जांच की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर सख्त चालानी कार्यवाही साथ जब्ती तथा परमिट, फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक वाहन स्वामी अपने वाहनों की कमियों को पूर्ति करने के बाद ही सड़क मार्ग पर अपने वाहनों को संचालित करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.