इटारसी। बीती रात ट्रेन नं 22188 जबलपुर रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस इटारसी से रवाना होने के बाद एफ केबिन के आगे अचानक खड़ी हो गई। ट्रेन के नीचे से तेज आवाज आ रही थी जिसे सुनते ही यात्रियों में अज्ञात भय व्याप्त हो गया था।
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी, तब पता चला के ट्रेन से एक पाइप टूटकर गिट्टी से टकरा रहा है जिसके कारण जोरदार घबराहट भरी आवाज आ रही है। उसी समय यात्रियों और इटारसी थाने के आरक्षक दुर्गा प्रसाद बिल्लौरे की सूझबुझ से रेलकर्मी की मौजूदगी में पाइप लाइन को ठीक किया गया। इस तरह ट्रेन को 1 घंटे विलंब से रानी कमलापति के लिए रवाना किया गया।











