---Advertisement---

शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक मलिक बंधुओं ने लगाई कक्षा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। स्पिक मैके अध्याय इटारसी के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक प्रशांत मलिक एवं निशांत मलिक ने शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में शास्त्रीय संगीत के ध्रुपद गायन की प्रस्तुति से मन मोह लिया। पखावज पर उनका साथ गौरव शंकर उपाध्याय ने दिया। ध्रुपद गायन को ध्रुव तारा की तरह चमकाये रखने वाले मलिक बंधु दरभंगा घराने की पन्द्रहवीं पीढ़ी हैं।

महाविद्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मलिक बंधुओं ने ध्रुपद के पारंपरिक रागों के अलावा विशिष्ट रागों से भी श्रोताओं को अवगत कराया। आलाप के बाद गमक की प्रस्तुति दी गई। आपके द्वारा प्रस्तुत अशोक जमनानी के गीत अमृता नर्मदा, सर्वदा नर्मदा एवं हरि गीत को सभी ने बहुत पसंद किया। गौरव शंकर उपाध्याय ने बताया कि पांच मंगल वाद्य यंत्रों में शामिल पखावज के बाईं तरफ हर कार्यक्रम के पूर्व गुथा हुआ आटे की लोई लगाई जाती है, जो इसकी असल पहचान है। स्पिक मैके अध्याय इटारसी के समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि मलिक बंधु ध्रुपद गायन को एक नए और आधुनिक तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने बताया कि ध्रुपद भारतीय संगीत की सबसे पुरानी गायकी है। आज महाविद्यालय में मलिक बंधुओ ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की उन खिड़कियों को खोला है जहां से खुशबू और संस्कार आते हैं। आभार व्यक्त करते हुए डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि ध्रुपद गायन भारतीय संगीत की एक महत्वपूर्ण शैली है जो न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ती है बल्कि संगीत के माध्यम से हमारी आत्मा को छूती है।

कार्यक्रम में जम्मू सिंह उप्पल, मंजरी अवस्थी, स्नेहांशु सिंह, रविंद्र चौरसिया, डॉ मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ संजय आर्य, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ श्रद्धा जैन, डॉ नेहा सिकरवार, क्षमा वर्मा, हेमंत गोहिया, करिश्मा कश्यप, सुरेश मालवीय, एनआर मालवीय, राजेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर निगोते गजेंद्र भदौरिया तथा छात्राएं उपस्थित थीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.