---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय फोटो-जर्नलिस्ट चित्रांगद कुमार की कृतियां ‘भारत भवन’ में होंगी प्रदर्शित

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नगरपालिका अध्यक्ष ने किया अभिनंदन, इटारसी की धरोहर और वन्य जीवन पर विशेष चित्र श्रृंखला बनाएंगे चित्रांगद

इटारसी। यह इटारसी नगर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटो-जर्नलिस्ट और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर चित्रांगद कुमार का नाता इस शहर की मिट्टी से बेहद गहरा है। हाल ही में अपने अल्प प्रवास पर इटारसी पहुंचे चित्रांगद कुमार का नालंदा स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया और उनकी एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

इटारसी से गहरा पारिवारिक जुड़ाव

चित्रांगद कुमार के दादाजी इटारसी रेलवे में कार्यरत थे, वहीं उनके पिता स्व. चेतराम ने दिल्ली में यूजीसी में रहते हुए इटारसी के एमजीएम कॉलेज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि चित्रांगद की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई, लेकिन इटारसी के प्रति उनका प्रेम अटूट है। नालंदा स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. पीएम पहारिया, एड. रमेश के साहू और प्रो. केएस उप्पल भी उपस्थित थे।

नगर दर्शन सीरीज : श्री चौरे के आग्रह पर चित्रांगद कुमार ने आश्वासन दिया कि वे इटारसी नगर के विविध रंगों पर आधारित एक विशेष चित्र श्रृंखला तैयार कर नगरपालिका को सौंपेंगे।

धार्मिक धरोहर : उन्होंने पूड़ी लाइन स्थित प्राचीन शंकर मंदिर का अवलोकन किया और वहां की मूर्तिकला से प्रभावित होकर उन पर भी एक फोटो सीरीज बनाने का निर्णय लिया है।

1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता

वर्ष 1994 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले चित्रांगद कुमार आज फोटोग्राफी जगत का एक बड़ा नाम हैं।
उपलब्धियां : उन्होंने अब तक 1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

  • वर्ल्ड  रैंकिंग : वे वर्ष 2004 से 2014 तक अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड  रैंकिंग की टॉप-20 सूची में शामिल रहे हैं।
  • संगठन : वे रॉयल फोटोग्राफिक सोसाइटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोटोग्राफिक आर्ट फ्रांस’ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
  • संस्थापक : उन्होंने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना की, जो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को निशुल्क फोटोग्राफी सिखाकर उन्हें आजीविका से जोडऩे का कार्य कर रही है।

कला और साहित्य का संगम

चित्रांगद कुमार अब तक 34 से अधिक एकल प्रदर्शनियां कर चुके हैं, जिनमें रोमानिया, बेल्जियम, जर्मनी और हांगकांग जैसे देश शामिल हैं। उनकी तीन प्रमुख पुस्तकें, ‘एलिफेंट्स फेस्टिवल’, ‘तीज’ और ‘भारतीय महिलाएं’ प्रकाशित हो चुकी हैं।
अगला पड़ाव : अगले माह भोपाल के प्रसिद्ध भारत भवन में उनके फोटोग्राफ्स की एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित होने जा रही है, जो प्रदेश के कला प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.