अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच का लाइव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर कई देशों के 100 प्रमुख साहित्यकारों ने किया काव्य पाठ, जिले से चंद्रकांत अग्रवाल ने किया गौरवान्वित
होशंगाबाद। दुनिया के विभिन्न देशों में बसे हुए हिंदी के प्रवासी भारतीय साहित्यकारों के द्वारा गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स (Guinness Book of World Records) में दर्ज कराने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन के अमर शहीदों की याद में काव्यांजलि का अनूठा कार्यक्रम रविवार को हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय काव्य आयोजन में 100 शहीदों पर विश्व के 100 प्रमुख कवियों ने अपनी रचना का काव्य पाठ किया। किसी देश में दिन में, तो किसी देश में रात में इसका प्रसारण हुआ। लेकिन जिसका नाम जब आया उसने उस शहीद पर केंद्रित कविता का पाठ किया।
मंच के माध्यम से 31 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलब्ध में विश्व स्तर पर अपने फेसबुक पटल से मां भारती के सपूतों को काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच की संस्थापक तंजानिया निवासी डॉ. ममता सैनी के संयोजन में हुए कार्यक्रम में भारत, अमेरिका, नाईजीरिया, दुबई, तंजानिया, अफ्रीका, दोहा, अविधावी, सहित करीब 12 देशों के लगभग 100 से अधिक कवियों द्वारा मां भारती के सपूतों को काव्यांजलि समर्पित की गयी। यह कार्यक्रम रविवार को 31 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे भारतीय समयानुसार आरंभ होकर रात तक चला जिसे फेसबुक पर विश्व के हर कोने में बैठे लाखों दर्शकों ने लाइव देखा और आनंद उठाया। इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम में जिले व इटारसी के वरिष्ठ कवि चंद्रकांत अग्रवाल ने भी शहीद बीना देवी बंगाल निवासी पर काव्य पाठ कर जिले को गौरवान्वित किया। ज्ञात रहे कि श्री अग्रवाल कोरोना संक्रमण काल में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के फेसबुक पटलों पर जनजागरण व अध्यात्म को केंद्र में रखकर कई सफल काव्य लाइव कर चुके हैं जिनको हजारों काव्य रसिक श्रोताओं ने सुना व मुक्त कंठ से सराहा।