---Advertisement---

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह सदस्य गिरफ्तार, सवा दो लाख का गांजा जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पथरोटा पुलिस (Pathrota Police) ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उससे करीब सवा दो लाख रुपए कीमत का 14 किलो 960 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी डॉ. गुरकरण सिंह (Dr. Gurkaran Singh) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (Ashutosh Mishra) नर्मदापुरम (Narmadapuram) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरोटा उप निरीक्षक संजीव पंवार (Inspector Sanjeev Panwar) एवं आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी (Sanjeev Kumar Bajpayee) के नेतृत्व में संयुक्त कार्यवाही जिला पुलिस बल नर्मदापुरम एवं आरपीएफ (RPF) के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा जम करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर 2,24,000 रुपए कीमत का 14 किलो 960 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

थाना पथरौटा में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल रंग की टी-शर्ट तथा ग्रे रंग का लोवर पहने है, जो जुझारपुर रेल्वे फाटक (Jujharpur Railway Gate) के पास देवी जी के मंदिर के बगल में बैठा हुआ है, उसके पास एक ग्रे रंग का बैग हैं जिसमें गांजा है। वह किसी व्यक्ति को देने फिराक में है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस एवं आरपीएफ थाना इटारसी के स्टाफ के साथ अविलंब कार्यवाही करते एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 14 किलो 960 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी उप निरीक्षक संजीव पंवार थाना प्रभारी पथरोटा, एएसआई संजय जनौरिया आरपीएफ थाना इटारसी, सउनि अरविन्द गौतम आरपीएफ थाना इटारसी, सउनि कमान सिंह आरपीएफ थाना पिपरिया, आर. विनोद यादव आरपीएफ थाना पिपरिया, आरक्षक राकेश मीणा अशोक बारिबे, नरेन्द्र पवार, आर डेविड दीन सभी आरपीएफ थाना इटारसी, सउनि चन्द्रशेखर पाराशर थाना पथरौटा, प्रधान आरक्षक विजय सातनकर थाना पथरौटा, आरक्षक धीरज राठौर थाना पथरोटा, आरक्षक टीटू मर्सकोले थाना पथरोटा, कन्हैयालाल गौर की विशेष भूमिका रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.