---Advertisement---

साईं विद्या मंदिर में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह; आशुतोष हेड बॉय और आस्था बनीं हेड गर्ल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का अलंकरण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई मोटिवेशनल नाटिका “हैप्पीनेस इज एसेंशियल” विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

बैज और सैश पहनाकर किया अलंकृत

विद्यालय के प्राचार्य आलोक गिरोटिया और उपप्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदनाम के बैज और सैश पहनाकर अलंकृत किया। इस वर्ष छात्र परिषद में जिन छात्र-छात्राओं को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी उनमें हेड बॉय आशुतोष मालवीय, हेड गर्ल आस्था परिहार, डिसीप्लीन मिनिस्टर्स अज़ीम खान और पूर्वी मालवीय, कल्चरल मिनिस्टर्स अयान खान और दुर्गा शुक्ला। इसके साथ ही सभी कक्षाओं के नवनिर्वाचित क्लास कैप्टन्स को भी उनके दायित्व सौंपे गए।

पद नहीं, जिम्मेदारी का दायित्व है: प्राचार्य

प्राचार्य आलोक गिरोटिया ने अपने संबोधन में छात्रों को उत्कृष्ट चरित्र, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा-भाव के साथ नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “यह पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा विश्वास और जिम्मेदारी का दायित्व है।”नवनिर्वाचित हेड बॉय आशुतोष मालवीय ने विद्यालय के सभी छात्रों के कल्याण और हेड गर्ल आस्था परिहार ने अनुशासन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन टी. कश्यप ने तथा आभार प्रदर्शन रूपा शुक्ला ने किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.