---Advertisement---

रामलला के विग्रह स्थापना के लिए पीले चावल के साथ दिया न्यौता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अयोध्या (Ayodhya) से आए पूजित अक्षत कलश के पीले अक्षतों, का वितरण आज अभिमन्यु बस्ती (Abhimanyu Basti), वार्ड -12, न्यू गरीबी लाईन क्षेत्र में समस्त श्रीराम भक्तों की टोली ने प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) एवं हनुमानजी (Hanumanji) का आव्हान कर आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किया। वार्ड में प्रत्येक श्रीराम भक्तों के घर-घर पहुंच पीले अक्षत के साथ श्री राम मंदिर की तश्वीर भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई, और श्री राम भक्तों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को हम सभी को मिलकर दीपोत्सव मानना है।

अपने-अपने घरों और आज पड़ोस के समस्त छोटे-बड़े मंदिरों को पुष्प-वंदनवार, मालाओं, दीपों और सुंदर चमकदार लाइटों से सजाना है, घरों-मंदिरों के बाहर गाय के गोबर से आगनों पर लेपन कर सुंदर-सुंदर रंगोलिया से सजाना है, प्रकाशवान बनाना है, आतिशबाजियां करना है, भजन-संकीर्तन करना है, घरों-मंदिरों में शंखनाद-घंटा ध्वनि कर आरती करना है, मिष्ठान-प्रसादी और फलों का वितरण करना है। ऐसा घर-घर पहुंच आव्हान किया।

इस अवसर पर बस्ती से कैलाश रैकवार, लक्ष्मी नारायण चौहान, सुरेश महाराज तिवारी, मदनलाल मेहरा, खुश कैलाश रायकवार, आदर्श रायकवार, विजय भारत सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश पप्पू कुशवाह, गौरव लक्ष्मीनारायण चौहान, मयूर मालवीय मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!