---Advertisement---

आईपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच आज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर के गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में चल रहे इटारसी प्रीमियर लीग (Itarsi Premier League) के सेमीफाइनल (Semi-Final) और फाइनल (Final) मैच आज शाम को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच शाम 5 बजे से होगा। बीत रात लगभग सुबह तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बावेजा प्रॉपर्टी, सिटी सेंटर, शुभ मंगल ओर लक्ष्य नशा मुक्ति की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

इन चारों में से दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी और फाइनल मैच भी आज रात में ही खेला जाएगा। प्रतियोगिता के संयोजक जितेन्द्र ओझा (Jitendra Ojha) ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच बावेजा प्रॉपर्टी और सिटी सेंटर के मध्य शाम 5 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 6 बजे से शुभ मंगल और लक्ष्य नशामुक्ति के मध्य होगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह के लिए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे सहित अन्य अतिथि रहेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी अनिल मिहानी (Anil Mihani) द्वारा मिहानी बंधुओं की ओर से अपने पिताश्री किशनचंद मिहानी (Kishanchand Mihani) की स्मृति में दिया जाएगा। इसी तरह से द्वितीय पुरस्कार रोहित बावेजा (Rohit Baweja) द्वारा अपने पिताश्री प्रमोद बावेजा (Pramod Baweja) की स्मृति में उपविजेता टीम को दिया जाएगा। श्री ओझा ने आज के समीफाइनल और फाइनल मैच में खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.