Dhanteras 2020: इस धनतेरस राशि अनुसार करें खरीदारी, साल भर नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras 2020: इस धनतेरस राशि अनुसार करें खरीदारी, साल भर नहीं होगी धन की कमी

इटारसी। दीपावली (Dipawali) का त्योहार साल का सबसे बडा त्योहार (Festival) माना जाता है। इसके पहले धनतेरस (Dhanteras) मनाया जाता है। जिसमें सभी अपने घर में उस दिन कुछ नया सामान खरीदकर लाते है। इस बार 12 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। जिससें बाजारों में खरीददारी तेज हो गई। इन दिनों बाजार रंग बिरंगे कपड़ों के साथ आभूषण और बर्तन से सजा हुआ है। धनतेरस के दिन धनवन्तरी (Dhanwantari) की उपासना की जाती है। इसलिए इस दिन सम्पन्नता, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये लोग धातु, आभूषण और बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि धनतेरस के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार खरीददारी करें। जानते है ज्योतिषाचार्य के अनुसार राशियों के अनुसार क्या खरीदें।

राशि के अनुसार खरीददारी
मेष- इस राशि के लोगों को धनतेरस की पूजा करने के लिए सोने या पीतल की वस्तुए खरीदनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य की समस्याओं में सुधार होगा। हर तरह की धन हानि से सुरक्षित रहेंगे। ?

वृषभ- वृषभ राशि वालों को यदि अपना भाग्य चमकाना है तो इस धनतेरस के दिन वाहन, आलमारी या इलेक्ट्रॉनिक्स की चीजे खरीदना आपको लिए फलदायक होगा। इससे आपका भाग्य चमकेगा साथ ही पारिवारिक जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी काफी शुभ माना गया है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए पीतल या सोने की वस्तु खरीदना शुभ है। यदि आप अपने भाग्य को चमकाना चाहते है तो पीले रंग की चीजों के जरूर खरीदें। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह- सिंह राशि वाले ताम्बे के पात्र लेना ना भूलें। ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगाण् साथ ही संपत्ति संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

कन्या- इस राशि वालो को इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदना उत्तम होगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। नए काम करने के रास्ते खुलेंगे।

तुला- तुला राशि वालों के लिए कांसे की देवी-देवता की प्रतिमा खरीदना उत्तम होगाण् इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक- यदि आपके ऊपर काफी कर्ज बना हुआ है और नौकरी की चिंता से परेशान है तो इस समस्या से दूर रहने के लिए आप इस बार के धनतेरस की पूजा करने के लिए चांदी की कोई भी चीज खरीदकर घर लाए। इससे कर्ज की स्थिति और धन प्राप्ति में सुधार होगा।

धनु- यदि आपके करियर में काफी रुकावटें आ रही है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप इस धनतेरस में तांबे का दीपक या तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा। इससे पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान का लाभ होगा।

मकर- आपके लिए कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना उत्तम होगाण् इससे जीवन का संघर्ष कम होगा

कुंभ- आपके लिए चांदी का बर्तन खरीदना उत्तम होगा। इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा। धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मीन- आपके लिए तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा। इससे आप करियर में मनचाहा बदलाव कर पाएंगे। साथ ही विवाह संबंधी मामलों में सुधार होगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!