---Advertisement---

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी इशिका अग्रवाल, जयपुर में जीता मिस टैलेंटेड का खिताब

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शहर की प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करा रही हैं। इसी क्रम में इटारसी की इशिका अग्रवाल ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित इंडियास टॉप मॉडल सीजन-8 प्रतियोगिता में मिस टैलेंटेड का प्रतिष्ठित अवार्ड जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया है।

200 प्रतिभागियों के बीच बनाई जगह

जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इशिका ने सीनियर मिस इंडिया 2026 श्रेणी में अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और मिस टैलेंटेड का खिताब अपने नाम किया।

इशिका अग्रवाल इटारसी की न्यास कॉलोनी की निवासी हैं। वे शासकीय शिक्षिका श्रीमती श्वेता अग्रवाल की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से छोटे शहर की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर सफलता हासिल कर सकती हैं।

इशिका की इस उपलब्धि की जानकारी लगते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.