इटारसी। धर्मधरा इटारसी में एक बार फिर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा जी और बलदेव जी भक्तों पर कृपा बरसाने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस्कॉन नर्मदापुरम् ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा की तिथि घोषित कर गई है। इस वर्ष यह रथयात्रा 24 जुलाई, शुक्रवार को निकाली जाएगी।
इस्कॉन ने नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि आइये खींचिये रथ, सरल होगा भक्ति पथ। आयोजक समिति और स्थानीय भक्तों ने समस्त धर्मप्रेमियों से इस यात्रा में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया है।











