---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

इस्कान नर्मदापुरम, इटारसी और बुदनी में निकालेगा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इस्कान नर्मदापुरम द्वारा 1 जुलाई को नर्मदापुरम 3 जुलाई को इटारसी और 6 जुलाई को बुदनी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कान ने भक्तों को भगवान का रथ खींचने आमंत्रित किया है। नर्मदापुरम में रथ यात्रा राम मंदिर हाउसिंग बोर्ड कालोनी से, बुदनी में बुदनीघाट तिराहा नर्मदा द्वार से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड तिराहा पर संपन्न होगी।

1 जुलाई को रथयात्रा राममंदिर हाउसिंग बोर्ड कालोनी से आईटीआई तिराह, मीनाक्षी चौक, आनंद नगर, बस स्टैंड, सतरस्ता, इंदिरा चौक, गांधी चौक, नेहरु पार्क, बीएसएनएल आफिस, पीपल चौक होकर कोठी बाजार में समापन होगा। इटारसी में रथयात्रा 3 जुलाई को श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक से दोपहर में प्रारंभ होगी।

ऐसा रहेगा रथयात्रा कार्यक्रम

रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व दोपहर 2:30 बजे भोग अर्पण होगा, 2:45 बजे भगवान की महाआरती होगी तथा 3:15 बजे रथयात्रा प्रारंभ की जाएगी। संपूर्ण रथयात्रा के दौरान भक्तों को महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

रथयात्रा का मार्ग यह रहेगा

श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर रथयात्रा जयस्तंभ चौक होते हुए पुराना देना बैंक से दाहिने मुड़कर बस स्टैंड के सामने से रेलवे स्टेशन, चौपाटी, रेस्ट हाउस से ऑडिटोरियम के पास से मेजर ध्यानचंद चौक, अटल पार्क के सामने से कॉन्वेंट स्कूल के सामने होकर नवग्रह दुर्गा मंदिर, चामुंडा चौराह, बीएसएनएल आफिस के सामने से जनता टाकीज रोड, नेहरुगंज तिराहा होकर जयस्तंभ चौक होते हुए वापस श्री द्वारिकाधीश मंदिर में समापन होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.