इटारसी। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने संसद के मानसून सत्र के दौरान मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण इटारसी जंक्शन पर स्थित पुराने रेलवे माल गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।
एक नज़र मुद्दों पर
अमृत भारत स्टेशन योजना: इटारसी जंक्शन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसके मास्टर प्लान में स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु पुराने माल गोदाम को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना तय हुआ था।
विकास कार्यों में बाधा: माल गोदाम अपनी पुरानी जगह पर बने रहने के कारण न केवल प्लेटफॉर्म विस्तार के कार्यों में अत्यधिक देरी हो रही है, बल्कि यात्रियों के आवागमन में भी भारी बाधा आ रही है।
पुनर्विकास की गति: जब तक यह पुराना ढांचा पूरी तरह स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक स्टेशन के पुनर्विकास का मुख्य कार्य गति नहीं पकड़ पाएगा।
प्रमुख मांग: सांसद ने सरकार से व्यापक जनहित में मांग की है कि इटारसी जंक्शन के इस पुराने रेल माल गोदाम को अविलंब चिन्हित नई जगह पर शिफ्ट करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।











