इटारसी। श्रीजी कृपा गौशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शमा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं एसडीएम टी प्रतीक राव, तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, श्रीजी कृपा गौशाला के संचालक विवेक चांडक, विपिन चांडक, मुस्कान संस्था के प्रभारी मनीष ठाकुर, स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, सभापति मनजीत कलोसिया ने गौ वंश का पूजन, आरती की एवं गौ ग्रास के रूप में गुड़ एवं रोटी दी।
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि गौ वंश की सेवा करना हमारा धर्म है, यहां के दानदाताओं के सहयोग से गौ वंश का लालन पालन किया जा रहा है। रमेश चांडक एवं उनके परिवार एवं सहयोगी श्रीजी कृपा गौशाला के संचालन में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से एसडीएम की प्रतीक राव ने कहा कि गौ वंश की देख रेख निरंतर होती रहे, गौ वंश सडक़ों पर नहीं रहे इस हेतु प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रशासन की ओर से जो भी सुविधा दी जानी है, वह दी जाएगी। उन्होंने श्रीजी कृपा गौशाला के संचालक पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि मंदिर समिति और संचालन समिति श्रीजी कृपा गौशाला का बेहतर संचालन कर रही है। शासन के निर्देश के अनुसार गौ वंश के लालन पालन में प्रशासन सदैव सहयोग करेगा।












