---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आम सेहत के नजरिये से होता है खास, जानिये क्या हैं फायदे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यदि आपको लगता है कि आम (Mango), केवल एक फल है जिसे स्वाद के लिए खाया जाता है तो आपका सोचना गलत है। आम दरअसल सेहत के नजरिये से भी खास है। इसमें स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बड़े फायदे हैं। इसे फलों का राजा कहा जाता है तो इसके पीछे इसके गुण हैं, जो गर्मियों में आपको स्वाद के साथ सेहत से भरपूर गुण देते हैं।
आपको चाहे जो भी फल पसंद हों, लेकिन आम को अपनी पसंद की सूची में अवश्य शामिल करें। आम में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) की मात्रा भरपूर होती है जो कोलोन कैंसर (Colon Cancer), ल्यूकेमिया (Leukemia) और प्रोस्टेट कैंसर ( Prostate Cancer) से बचाव में फायदेमंद है। इसमें क्यूर्सेटिन (Quercetin), एस्ट्रागालिन (Astragalin) और फिसेटिन (Fisetin) जैसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।

चमकदार आंखें, कोलेस्ट्राल संतुलन

दरअसल आंखों के लिए फायदेमंद विटमिन ए (Vitamin A) आम में भरपूर मात्रा में होता है। इससे आंखों की रोशनी बनी रहती है। आम में फाइबर (Fiber) और विटामिन सी (Vitamin C) खूब होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

खाने के अलावा लगाने के फायदे

आम न सिर्फ खाने में फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा पर निखान और संक्रमण से बचाने में भी लाभदायक है। इसके गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है। यह पाचनक्रिया में भी फायदा करता है। इस फल में ऐसे कई एंजाइम्स (Enzymes) होते हैं जो प्रोटीन (Protein) को तोडऩे का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड (Cyritic Acid), टरटैरिक एसिड (Tartaric Acid ) शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।

चर्बी को कम करता है

मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है। आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। यह आपकी याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड (Glutamine Acid)स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

गर्मी में मददगार

तेज धूप में यदि आपका घर से निकलना आवश्यक है तो एक गिलास आम का रस या कच्चे आम का पना पीकर निकलेंगे तो धूप नुकसान नहीं करेगी और हीटवेव (Heatwave) का भी असर नहीं होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.