इटारसी । पूर्व स्टार प्रचारक और प्रदेश सचिव एडवोकेट रमेश के साहू ने 15 सितंबर को माखन नगर तहसील कार्यालय के सामने प्रस्तावित ‘सर्व आदिवासी समाज’ के महा आंदोलन का खुला समर्थन किया है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि आदिवासियों की समस्याओं का केवल कागजी या घोषणाओं तक सीमित समाधान न हो, बल्कि उन्हें उनका वास्तविक हक मिले।विस्थापन और पुनर्वास से जूझ रहे आदिवासी परिवारों के मामलों की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार मिले।
आदिवासियों के हित में बनी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। सरकार इस लोकतांत्रिक आवाज को नजरअंदाज करने के बजाय आंदोलनकारियों से सीधे बात करे और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय ले।
एडवोकेट साहू ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज भारत की मूल आत्मा है और लंबे समय से अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसे अब न्याय मिलना ही चाहिए।










