इटारसी। पूर्व पार्षद एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष भाऊ धर्मदास मिहानी की स्मृति में मिहानी परिवार एक बेहद सराहनीय और जनहितैषी पहल कर रहा है। मिहानी परिवार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय परिसर स्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र (एएनएम ट्रेनिंग सेंटर) को जनसेवा हेतु ‘ब्लू स्टारÓ कंपनी का एक आधुनिक ठंडा पानी देने वाला वाटर कूलर प्रदान करेगा। भीषण गर्मी के इस दौर में संस्थान में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ व शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
इस वाटर कूलर का लोकार्पण 4 जून, 2026 को शाम 05.30 बजे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे। लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, एसपीएम चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमरे, भाजपा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही स्थानीय पार्षद कन्हैया लाल मिहानी, विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा, पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष कैलाश नवलानी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जायसवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।












